Subscribe

Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

दिमाग को संतुलित कैसे रखे ?

दिमाग को संतुलित करने के लिए अपना दिमाग ठण्डा रखने के साथ साथ तीन बातों पर ध्यान देना चाहिए
  1. आपको क्या काम करना है
  2. आपको यह काम क्यों करना है और
  3. यह काम किस तरह करना है।
अधिकांश लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उन्हें क्या करना है, लेकिन वे इस चिंता में दुबले होते जाते हैं कि किस तरह करना है। जब आप जान लेंगे कि आपको क्या करना है, तब आप उसके कारण को जानिये कि यह काम किसलिये करना है। ये दोनों चीजें क्लीयर हो जाएं, तो यह अपने आप पता चल जाता है कि यह काम किस तरह किया जाना है।समस्या सामने आई, तो दिमाग में पहले इन्हीं सवालों के जवाब खंगालिये। अगर समस्या विशाल है, तो कागज पर इन सवालों के जवाब समेटिये। काम को उसकी बुनियाद से पकड़िये और उसके बाद अपने दिमाग पर ज्यादा से ज्यादा विश्वास करने की कोशिश कीजिये। अपने आत्मविश्वास को बढाने के उपाय कीजिये। और हां, दूसरों की आलोचना और मजाक को एक भी कान से मत सुनिये।

No comments: